बिहार औऱ असम हुआ बाढ़ से बेहाल, UNICEF के अनुसार 24 लाख बच्चों को है मदद की ज़रूरत

▶️UNICEF Report: बाढ़ ने मचाई ऐसी तबाही, 24 लाख बच्चों सहीत 60 लाख लोगों को मदद की है ज़रूरत |
▶️असम (Assam-Bihar Flood) में गुरुवार को बाढ़ ने और भयानक रूप ले लिया जिसके बाद नदियां अपने ऊफान पर हैं |
▶️असम राज्य के 33 में से करीब 26 जिलों के भीतर 28.32 लाख लोग बाढ़ से होने वाली दिक्कतों का सामना कर रहे हैं |
हर तरह से साल 2020 बेहद दर्दनाक गुजर रहा है। देश हो या विदेश हर एक क्षेत्र 2020 की त्रासदी झेल रहा है। कोरोना से इतर अगर बाकी दिक्कतों पर नज़र दौड़ाएं तो पाएंगे की असम और बिहार बाढ़ (Assam-Bihar Flood) से बूरी तरह हताश है। यहां हो रही दिक्कत और परेशानियों की वीडियो देखकर ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि जिन लोगों को इस त्रासदी से गुजरना पड़ रहा है उनकी क्या हालत हो रही होगी।
UNICEF Report: असम में बाढ़ के हालात
बता दें कि असम में गुरुवार को बाढ़ (Assam Flood Update) ने और भयानक रूप ले लिया। नदियां अपने ऊफान पर हैं। लोग छतों पर बैठकर और किसी भी तरह परिवार की जान बचाते हुए दिखाई दिए। इस स्थिति को देखते हुए यूनिसेफ (UNICEF Report) ने कहा है कि, इस बाढ़ के कारण देशभर में करीब 24 लाख बच्चे प्रभावित (24 Lakhs Children Affacted) हैं जिन्हे जल्द से जल्द मदद की ज़रूरत है।
इसके अलावा बारिश ना थमने के कारण उत्तर बंगाल (North Bengal) में कलजानी (Kaljani), तीस्ता (Teesta) और मनसाई (Mansaai) सहीत कई बड़ी नदियां सबर का बांध तोड़ती दिखाई दे रही हैं। नदियों ने ऐसे पानी बहाना शुरू किया कि निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। असम राज्य (Asaam Flood Update) के 33 में से करीब 26 जिलों के भीतर 28.32 लाख लोग बाढ़ से होने वाली दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

UNICEF Report: नदियां बह रही हैं खतरों से ऊपर
बताते चलें कि असम (Assam-Bihar Flood) में रहने वाले लोगों के लिए हर साल बारिश का मौसम गुज़ारना मुश्किल होता है। लेकिन इस बार तो स्थिति इतनी नाजुक हो गई है कि लोग यहां रहना भी नहीं चाहते हैं। दरअसल असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Assam State Disaster Management Authority) के एक बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक 26 जिलों में रहने वाले 26 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से संक्रमित हैं। साथ ही स्थिति तब और खराब हो गई जब ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputr River) डिब्रूगढ (Dibrugarh), धुबरी (Dhubari) और गोलपाड़ा (Golpara) में खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी।
UNICEF Report: बिहार में बाढ़ की स्थिति
अगर बात बिहार (Bihar Flood Update 2020) की करें तो इस समय बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) ने तुफान मचा रखा है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में करीब 10 जिले इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन (Disaster Management Bihar) की माने तो बिहार के 10 जिले इस समय बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं उनमें से सीतामढ़ी (Sitamarhi), सुपौल (Supaul), किशनगंज (Kishanganj), शिवहर (Shivhar), दरभंगा (Darbhanga), मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur), पूर्वी चंपारण (East Champaran), गोपालगंज (Gopalganj), सहीत कई जगहों में बाढ़ का पानी खतरों की रेखा से ऊपर बह रही है।
यूनिसेफ की रिपोर्ट (UNICEF Report)
इस पूरे आपदा में यूनिसेफ (UNICEF Report) ने अनुमान लगाया है कि इस बाढ़ में देश के 24 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं। यूनिसेफ की माने तो बिहार, असम (Assam-Bihar Flood), गुजरात, महाराष्ट्र (Gujrat-Maharastra Flood), ओडिशा (Odisha Flood) समेत कई राज्यों से करीब 60 लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इस बारे में यूनिसेफ (UNICEF Report) का कहना है कि इन्हे तुरंत मदद की ज़रूरत है।
आगे की खबर के लिए बने रहे The Toss News के साथ
ये भी पढ़े :
- छठ पूजा को लेकर दिल्ली में लगा रोक तो यूपी में जारी किए गए गाइडलाइंस, घाट पर जाने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाना सीएम केजरीवाल को पड़ा भारी, मनोज तिवारी ने दागे तीखे शब्द
- इन 3 वैक्सीन के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम, जल्द ही मार्केट में होगी उपलब्ध
- एक्टिंग से दूर हुए एक्टर इमरान खान, आगे के प्लान को लेकर दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
- सार्वजनिक जगहों पर छठ को लेकर लगा प्रतिबंध, सीएम केजरीवाल के आवास के आगे प्रदर्शन जारी