पंजाब में किसानों संग राहुल का हाहाकार शुरू, राहुल बोले- हम खड़े हैं किसानों के साथ

▶️ पंजाब में ट्रैक्टर रैली के साथ ही आज से राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ शुरू |
▶️ मोगा में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल बोले, ये मोदी नहीं अंबानी अडानी की सरकार है |
▶️ राहुल गांधी के साथ सीएम अमरिंदर सिंह, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत और नवजोत सिंह सिद्धू मंच पर दिखे |
Farm Bills 2020 | पंजाब भारत का एकमात्र ऐसा राज्य जिसकी 50 लाख हेक्टेयर जमीन के 86% भूभाग में केवल कृषि होती है। आज उसी राज्य का किसान, किसानों के लिए ही लाए गए तीन बिलों का कई महीनों से विरोध कर रहा है। आज यानी रविवार के दिन राहुल गांधी इन किसानों का नायक बनकर कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं।
राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ शुरू

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार सुबह पंजाब पहुंचे हैं। राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के खिलाफ ‘खेती बचाओ यात्रा’ (kheti bachao yatra) का नेतृत्व करने 3 दिन के लिए पंजाब पहुंचे हैं। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी ट्रैक्टर यात्रा करने के साथ-साथ पंजाब के किसानों की कई जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू समेत पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
राहुल गांधी ने मोगा में जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस पार्टी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ के पहले दिन राहुल गांधी ने मोगा में किसानों की विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत तो राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप (Hathras gangrape) मामले से ही की, लेकिन उसके बाद राहुल गांधी ने कृषि बिलों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस पार्टी: राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी देशभर के किसानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। हम अपने वादे से 1 इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। मोदी सरकार एमएसपी (MSP) को खत्म करके किसानों को अंबानी, अडानी की के भरोसे छोड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी ऐसा नहीं होने देगी।

कांग्रेस पार्टी करेगी बिलों को खत्म: राहुल गांधी बोले, अंग्रेजी द्वारा किसानों को अपना गुलाम बनाया गया और वर्तमान सरकार भी वही काम कर रही है। सिस्टम में कमी जरूर हो सकती है लेकिन सिस्टम को समाप्त नहीं किया जा सकता है। जिस दिन हमारी सरकार आएगी हम इस काले कानून को ही रद्द कर देंगे।
मोदी नहीं देश में अंबानी अडानी की सरकार: राहुल गांधी ने अपने संबोधन में यहां तक कह दिया कि देश में मोदी की सरकार है, ये भ्रम मात्र है। सच्चाई यह है कि देश को अंबानी और अडानी चला रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार इनके लिए रास्ते साफ करती है और यह मोदी को समर्थन देते हैं।
आगे पढ़ें
- छठ पूजा को लेकर दिल्ली में लगा रोक तो यूपी में जारी किए गए गाइडलाइंस, घाट पर जाने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाना सीएम केजरीवाल को पड़ा भारी, मनोज तिवारी ने दागे तीखे शब्द
- इन 3 वैक्सीन के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम, जल्द ही मार्केट में होगी उपलब्ध
- एक्टिंग से दूर हुए एक्टर इमरान खान, आगे के प्लान को लेकर दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
- सार्वजनिक जगहों पर छठ को लेकर लगा प्रतिबंध, सीएम केजरीवाल के आवास के आगे प्रदर्शन जारी