‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ शो की विनर बनी निया शर्मा, देखें तस्वीरें

▶️‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ शो की विनर बनी अभिनेत्री निया शर्मा |
▶️निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है |
▶️फिनाले तक निया शर्मा के साथ अली गोनी, करण वाही, जैस्मिन भसीन और भारती सिंह भी पहुंची थीं |
खतरों के खिलाड़ी शो का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस शो को भारत के सबसे बड़े स्टंट वाला शो कहा जाता है। जिसमें पुरूष से लेकर महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। लेकिन इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ (Khatron Ke Khiladi Made in India) का फिनाले एपिसोड काफी चर्चा में रहा। और इस चर्चा का मुख्य पात्र निया शर्मा बनी हुई हैं।
निया शर्मा ने जीता खतरों के खिलाड़ी का ताज
बता दें कि टिवी की हॉट नागिनों में शुमार निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी का ताज जीत लिया है। निया शर्मा का जीतना किसी के लिए हैरानी की बात नहीं है क्योंकि पूरे शो में निया ने खतरनाक से खतरनाक स्टंट को करने के लिए आगे रहीं थी और इस तरह के स्टंट बिना डरे कर निया ने सभी को हैरान कर दिया था।

निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमें वो शो के होस्ट रोहित शेट्टी और पूरी टीम के साथ दिखाई दे रही हैं। इस बहादूरी के बाद सभी लोग निया शर्मा को बधाई दे रहे हैं साथ ही कलर्स ने भी निया को बधाई दी है।
ये स्टार्स भी पहुंचे फिनाले तक
खतरों के खिलाड़ी शो के फिनाले तक निया शर्मा के साथ अली गोनी, करण वाही, जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और भारती सिंह (Bharti Singh) भी पहुंची थीं। इस शो को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया था। जिसके कारण इस शो का नाम मेड इन इंडिया कर दिया गया था।

बता दें कि शुरू से ही लोगों का यही कहना था कि निया शर्मा ही इस बार विनर बनेंगी। क्योंकि निया जिस तरह के डरावने स्टंट बिना सहमे कर लेती थी उसे देखकर ही बाकी के प्रतिभागियों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। औऱ इसी बहादूरी ने निया को विनर बना दिया है।
आगे पढ़ें
- छठ पूजा को लेकर दिल्ली में लगा रोक तो यूपी में जारी किए गए गाइडलाइंस, घाट पर जाने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाना सीएम केजरीवाल को पड़ा भारी, मनोज तिवारी ने दागे तीखे शब्द
- इन 3 वैक्सीन के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम, जल्द ही मार्केट में होगी उपलब्ध
- एक्टिंग से दूर हुए एक्टर इमरान खान, आगे के प्लान को लेकर दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
- सार्वजनिक जगहों पर छठ को लेकर लगा प्रतिबंध, सीएम केजरीवाल के आवास के आगे प्रदर्शन जारी