रंगोली सलेक्शन में है कंफ्यूजन तो घबराएं नहीं, हम लाएं हैं 5 ऐसे चुनींदा डिजाइन जो है बेहद आसान और आकर्षक

Rangoli Designs for Diwali | देश भर में दीपावली का त्योहार लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हरेक व्यक्ति दिपावली का इंतज़ार करता है। कहते हैं जब भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटें थे तो उस दिन पूरी अयोध्या नगरी को दीपों से सजाया गया था उस दिन से हर वर्ष दिपावली का त्योहार मनाया जाने लगा।
रंगोली का महत्व
दिपावाली के दिन रंगोली का बेहद खास महत्व है, लोग घरों को फूलों से सजाते हैं, रंग-बिरंगे कलर से लोग सुंदर-सुंदर रंगोली बनाते हैं। त्योहार के दिन जो भी शख्स घर में आता है वो दरवाजे की सुंदर रंगोली देखकर प्रसन्न हो जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे रंगोली के डिजाइन्स दिखाएंगे जिसे बनाने के बाद माता लक्ष्मी आपके घर में प्रशन्नता से प्रवेश करेंगी।
1.फूलों की रंगोली (flower rangoli pattern)

फूलों की रंगोली की तो रौशनी ही अलग होती है, अगर आप रंगों की जगह फूलों की रंगोली बनाते हैं तो इससे फर्श पर दाग लगने का भी खतरा नहीं होता और फूलों की रंगोली के साथ एक सुदंर सा दिया आपके डोर की शोभा और बढ़ा देगी।
2.चूड़ियों से बनी रंगोली (bangle design)

अगर आप ठीक से रंगोली नहीं बना पाते हैं तो इसके लिए घर में रखी मम्मी की चूड़ियों का इस्तेमाल करें, चूड़ियों को किनारे रखकर तस्वीर में दिखाए गए तरीके से रंगोली बना सकते हैं।
3.मोर वाली रंगोली (peacock rangoli design)

चाहे कितने भी तरह की रंगोली बना लें लेकिन मोर वाली रंगोली की बात ही अलग है, हरे और नीले रंग से मोर बनाएं औऱ अगल-बगल में दिए जलाएं। ऐसी रंगोली बनाने के लिए आप ऊपर दी गई तस्वीर का सहारा ले सकते हैं।
4.माचिस की तिल्ली से बनाएं रंगोली (matchstick rangoli design)

तस्वीर में दिखाई गई रंगोली माचिस की तिल्ली से बनाई गई है। रंगोली में आप मनचाहा रंग भर लें और फिर बीच में माचिस की तिल्ली से लाइनें बनाएं।
5.डोर रंगोली (rope rangoli)

अगर आपको भरी-भरी रंगोली नहीं पसंद है तो आप तस्वीर में दी गई सिम्पल रंगोली भी बना सकते हैं, यदि आप इस रंगोली को दिवारों के किनारे बनाते हैं तो ज्यादा प्यारा लगेगा।
ऊपर दी गई रंगोली की डिजाइन चुनिंदा रंगोलियों में से एक है, आपको कौन सा डिजाइन अच्छा लगा हमें कमेंट सेक्शन मे ज़रूर बताएं। और हमारे सभी रीडर्स को The Toss News की पूरी टीम की तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
आगे पढें
- सार्वजनिक जगहों पर छठ को लेकर लगा प्रतिबंध, सीएम केजरीवाल के आवास के आगे प्रदर्शन जारी
- राशिफल 2020: धनु,मकर और मीन राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा, जानें अन्य राशियों के लाभ
- बिहार सरकार में हुआ मंत्रियों के विभागों का बटवारा, जानें किसे मिला कौनसा कार्यभार
- राजधानी दिल्ली में दोबोरा लग सकता है लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 ज़रूरी बातें
- बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है दिलजीत की फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’, 15 लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं थिएटर